CG Rape case: डॉक्टरों ने पेट दर्द की दवाई दी पर दूसरे दिन और ज्यादा पेट दर्द होने पर लड़की पुन: डॉक्टर के पास गई तब सोनोग्राफी करने पर पता चला कि..
CG Rape case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कंवर चौकी अंतर्गत एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। पेट दर्द होने पर वह इलाज कराने धमतरी के अस्पताल में गई। वहीं अस्पताल में पहले डॉक्टरों ने पेट दर्द की दवाई दी पर दूसरे दिन और ज्यादा पेट दर्द होने पर लड़की पुन: डॉक्टर के पास गई तब सोनोग्राफी करने पर पता चला कि नाबालिग लड़की 4 माह की गर्भवती है। वहीं इस मामले पर धमतरी पुलिस ने मामला कायम कर जांच के लिए गुरुर थाना को भेजा। मामले की जांच कंवर पुलिस द्वारा की जा रही है।
कंवर पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि लड़की के गांव में अन्य गांव से टेंट लगाने युवक आया था। दोनों के बीच पहचान हुई। इसी साल जुलाई माह में आरोपी युवक ने लड़की को अपने घर बुलाया और शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।