Road Accident: बालोद जिला मुख्यालय में सड़क में गौवंश के कारण एक बार फि बड़ी घटना घट गई। शुक्रवार रात 8 बजे घटना हुई।
CG Road Accident: बालोद जिला मुख्यालय में सड़क में गौवंश के कारण एक बार फि बड़ी घटना घट गई। शुक्रवार रात 8 बजे घटना हुई। शिवनाथ कॉम्प्लेक्स के पास नेशनल हाइवे पर चल रही गौवंश को बचाने के चक्कर में चार पहिया वाहन टकराकर पलट गया। इसमें 68 वर्षीय अरौद निवासी मानबाई तारम की घटना स्थल पर मौत हो गई।
वाहन चालक सहित तीन लोग सामान्य रूप से घायल हो गए। इसमें उतरा ताराम, राजेश ताराम, निहारिका शामिल है। ये सभी एक है परिवार के सदस्य हैं। बताया जा रहा है मृतक महिला मानबाई के पेंशन की राशि निकालने अरौद से दल्लीराजहरा गई थी। दल्लीराजहरा से घर लौटते समय दुर्घटना हो गई।
सड़कों पर बैठे गौ वंश के झुंड व सड़कों पर चल रहे गौ वंश से आए दिन दुर्घटना हो रही है। प्रशासन सिर्फ गौवंश को सड़कों से हटाने कागजों में योजना बनाने तक सीमित है। नगर पालिका का गौ धाम भी भगवान भरोसे है। लगातार हो रही घटनाओं से गौ सेवकों में नाराजगी हैं। गौ सेवक अजय यादव, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रभान साहू ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करना होगा।