Weather Update: बालोद जिले में मौसम साफ होने के बाद अब जिले में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसका अहसास भी शुक्रवार को हुआ। अन्य दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मौसम साफ होने के बाद अब जिले में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसका अहसास भी शुक्रवार को हुआ। अन्य दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।
Weather Update: एक सप्ताह के भीतर तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। जिले के तापमान में सप्ताहभर के भीतर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमन 14 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की नमी आने की संभावना है। फिलहाल ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है। हालांकि, सुबह और रात के तापमान में भी हल्की गिरावट हो रही है, जिससे लोगों को हल्की-हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।
ठंड को देखते हुए अब लोग घरों में रखें अपने गर्म कपड़ो को निकाल कर अब ठंड से बचने गर्म कपड़ो का सहारा ले रहे है। अपने गरम कपडे शॉल सब निकल लिए है।