बालोद जिले को स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा झटका लगा है। साल 2023-24 के लिए 15वें वित्त आयोग मद से जिले के 26 उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए 7 करोड़ 41 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी, जिसमें से 9 उपस्वास्थ्य केंद्र के कार्य को निरस्त करने की योजना है।
CGMSC बालोद जिले को स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा झटका लगा है। साल 2023-24 के लिए 15वें वित्त आयोग मद से जिले के 26 उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए 7 करोड़ 41 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी, जिसमें से 9 उपस्वास्थ्य केंद्र के कार्य को निरस्त करने की योजना है। इसके लिए सीजीएमएससी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र लिखा है।
दरअसल 26 जगहों में स्वीकृत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद सीजीएमएससी ने 17 जगहों पर काम शुरू करा दिया पर जिन 9 जगहों पर स्वीकृति के एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। उन जगहों के लगभग 2 करोड़ 56 लाख के कार्यों को निरस्त कराने पत्र लिखा गया है। दरअसल इन कार्यों को निरस्त करने की नौबत आने का बड़ा कारण निर्माण के लिए राशि जारी नहीं होना है।
यह भी पढ़ें :
जिले भर में जो 26 स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनकी नए भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। वह काफी जर्जर हैं, सिपेज होता है तो कुछ केंद्रों के तो प्लास्टर भी उखड़ रहे हैं। जब स्वीकृति हुई तो ग्रामीण भी खुश थे। अब नए स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने से बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन यहां ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
मिली जानकारी के मुताबिक निर्माण की स्वीकृति तो जरूर मिली लेकिन बड़ी बात यह है कि स्वीकृति के बाद राशि जारी करने फंड नहीं होने से यह मामला लटक गया है। अब कब तक फंड आएगा और कब तक काम शुरू हो पाएगा, इसकी सही जानकारी भी जिम्मेदार विभाग के पास नहीं है।
टेंडर खुलने के बाद 17 जगहों पर निर्माण एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। उन्हें उम्मीद थी कि राशि जारी होगी लेकिन एक साल बाद भी राशि जारी नहीं हुई। विभागिय जानकारी के मुताबिक जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम बिरेतरा (भाठागांव) में भी एक साल पहले काम शुरू हो गया और अब छत ढलाई की स्थिति में है। राशि नहीं मिलने के कारण ही काम रुका हुआ है। जिले के देवरी, अचौद, अछोली, चिचबोड़ सहित अन्य उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण निरस्त होंगे।
यह भी पढ़ें :
सीजीएमएससी विभाग बालोद के जिला प्रभारी ओमप्रकाश सोनकर ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए राशि नहीं मिली है, इसलिए काम शुरू नहीं हुआ है। वहीं 17 काम शुरू हैं, उनकी भी राशि नहीं मिली है इसलिए निर्माण रुका हुआ है।