बालोद

संविधान अब छत्तीसगढ़ी में होगा उपलब्ध, बालोद के यशवंत कर रहे अनुवाद

CG News: भारत के संविधान का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनुवाद का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। शीघ्र ही इसकी प्रकाशित प्रति...

less than 1 minute read
Dec 14, 2024

CG News: संविधान के नियम अब अपनी भाषा में पढ़ सकेंगे। छत्तीसगढ़ के बालोद के सिब्दी ग्राम के निवासी यशवंत बेलचंदन वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। वे भारत के संविधान का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनुवाद का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। शीघ्र ही इसकी प्रकाशित प्रति आम जनमानस को उपलब्ध होगी।

CG News: छत्तीसगढ़ी में साहित्य उपलब्ध होने लगे

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी भाषा को राजभाषा घोषित करने के बाद से प्रतिवर्ष 28 नवंबर को हम राजभाषा दिवस के रूप में मनाते हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा में बहुत से साहित्य उपलब्ध होने भी लगे हैं। कई व्यक्तिगत और संगठन निरंतर राजभाषा के विकास में लगे हुए हैं।

संविधान का छत्तीसगढ़ी भाषा में उपलब्ध होना जरूरी

उन्होंने बताया कि हमारे मूल अधिकारों का परिचय हमसे करवाने वाला हमारा संविधान हमारी छत्तीसगढ़ी भाषा में उपलब्ध होना चाहिए। यही ध्येय रखते हुए उन्होंने संविधान के अनुवाद करने का कार्य प्रारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य अकेले करना कदापि संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने शासन, प्रशासन, राज्य सरकार और समस्त बुद्धिजीवी वर्ग और पत्रकार बंधुओं से समय-समय पर उचित मार्गदर्शन और सहयोग की कामना की है।

Published on:
14 Dec 2024 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर