1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2026: बिजली तारों, भूसे के ढेर, सकरी गलियों में नहीं जलाए होलिका, जारी हुआ गाइडलाइन

Holi 2026: बिजली तारों, भूसे के ढेर या सकरी गलियों के पास होली जलाने पर रोक रहेगी। बीच सडक़ पर होलिका दहन से यातायात बाधित होता है, इससे बचने की हिदायत दी गई

2 min read
Google source verification
holika dahan news

होलिका दहन को लेकर जारी हुआ गाइडलाइन ( File photo - Patrika )

Holi 2026: होली पर्व को लेकर रंग गुलालों से बाजार सजने लगी है। वहीं दूसरी ओर होली को शांति पूर्ण तरिके से मनाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को जिला यातायात विभाग के सामने शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी व एसडीओपी बोनीफास एक्का, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नगरवासी मौजूद रहे। प्रशासन ने होलिका दहन केवल खुले और सुरक्षित स्थान पर करने का निर्देश दिया।

Holi 2026: बीच सड़क नहीं जलाए होली

बिजली तारों, भूसे के ढेर या सकरी गलियों के पास होली जलाने पर रोक रहेगी। बीच सडक़ पर होलिका दहन से यातायात बाधित होता है, इससे बचने की हिदायत दी गई। मुखौटा लगाकर उत्पात मचाने पर कठोर कार्रवाई होगी। कीचड़ या ज्वलनशील पदार्थ उपयोग करने पर भी कार्रवाई होगी। किसी पर जबरन रंग डालने या कपड़े फाडऩे जैसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

भडक़ाऊ पोस्ट नहीं करने की अपील

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट न करने की अपील की। किसी भी धर्म या समाज के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश न फॉरवर्ड करें। प्रशासन ने संकेत दिया कि साइबर सेल भी पूरी तरह सतर्क रहेगी। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शांति भंग न हो, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

शराब के नशे में गाड़ी नहीं चलाए

पुलिस ने आमजन से होली पर्व के दौरान सहयोग की अपील की। पुलिस ने कहा कि होली प्रेम, रंग और भाईचारे का पर्व है। इसे शांति और जिम्मेदारी के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही, यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग के लिए एसडीएम से अनुमति जरूर लें, ताकि बच्चों को पढ़ाई में व्यवधान न हो। शराब के नशे में या तीन सीट दोपहिया वाहन तेज रफ्तार में चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।

निगरानी के लिए बनाएगी, टीम, गांव-गांव जाकर करेगी निगरानी

वहीं एसडीओपी बोनीफास एक्का ने कहा होली पर्व शांति पूर्वक मनाने के लिए सभी से अपील भी कर रहे है। पुलिस गस्त टीम बनाई गई है ये टीम गाँवो में गस्त करेगी। जहां भी व जो भी हुडदंग करते पाए गए तो वहां पर कार्रवाई की जाएगी। इस शांति सुरक्षा समिति की बैठक में तहसीलदार आशुतोष शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, गिरजेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपडा, रीता सोनी, गोकुल ठाकुर, सतीश यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।