17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: बालोद झलमला मार्ग पर हादसा, बस की चपेट में आए कांस्टेबल की मौत

CG Accident: बालोद-झलमला मार्ग पर सिवनी मछली मार्केट के पास वे कांकेर बस सर्विस की यात्री बस से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Feb 24, 2026

आरोपी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान (photo source- Patrika)

आरोपी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान (photo source- Patrika)

CG Accident: तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से बालोद थाने में पदस्थ बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर सिवनी मार्ग पर हुआ।

कांस्टेबल ठनेश कुमार टेमार्य (35), निवासी ग्राम सहगांव, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे समन-वारंट लेकर सिवनी की ओर जा रहे थे। बालोद-झलमला मार्ग पर सिवनी मछली मार्केट के पास वे कांकेर बस सर्विस की यात्री बस से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वे बस की चपेट में आ गए।

बाइक सहित बस के आगे गिरने से वे बस के पहिए के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।