बालोद

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी बंद, परिवहन नहीं होने से किसान हो रहे परेशान

CG Dhan Kharidi: खरीदी केंद्र में कुल 36 हजार 384 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। मिलर्स ने 9 हजार 230 क्विंटल व संग्रहण केंद्र धान का परिवहन 3 हजार 198 क्विंटल किया है।

less than 1 minute read
Jan 07, 2025
ऑनलाइन-ऑफलाइन टोकन बंद! खरीदी व्यवस्था पर सवाल, भूपेश बघेल ने कहा- BJP सरकार नहीं खरीदना चाहती धान(photo-patrika)

CG Dhan Kharidi: गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भाठागांव (बी) में खरीदी केंद्र में परिवहन नहीं होने से धान रखने की जगह नहीं है। ऐसे में सोमवार को धान खरीदी बंद रही। किसान भी परेशान रहे।

खरीदी केंद्र प्रभारी के मुताबिक खरीदी केंद्र में कुल 36 हजार 384 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। मिलर्स ने 9 हजार 230 क्विंटल व संग्रहण केंद्र धान का परिवहन 3 हजार 198 क्विंटल किया है। अभी भी खरीदी केंद्र में शेष 21 हजार 255 क्विंटल धान परिवहन बचा हुआ है। इस बार 45 हजार क्विंटल खरीदी का लक्ष्य है।

समिति प्रबंधक मूलचंद साहू ने कहा कि परिवहन नहीं होने से किसानों को दिक्कत हो रही है। धान खरीदी के लिए जगह नहीं थी। इसलिए सोमवार को खरीदी बंद करनी पड़ी। प्राधिकृत अधिकारी दोषण साहू ने बताया कि उच्च अधिकारी को खरीदी बंद की सूचना ऊपर दे दी हैं। जैसे ही परिवहन होगा धान की खरीदी पुन: चालू होगा। फिलहाल जब तक परिवहन नहीं होगा खरीदी बंद रहेगी।

Published on:
07 Jan 2025 06:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर