बालोद

पूर्व विधायक डोमेंद्र भेडिय़ा ने जनता कांग्रेस को दिया झटका, फिर लौटे कांग्रेस में

डौंडीलोहरा विधानसभा के पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के दिग्गज नेता डोमेंद्र भेडिय़ा शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके इस कदम से जनता कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

2 min read
पूर्व विधायक डोमेंद्र भेडिय़ा ने जनता कांग्रेस को दिया झटका, फिर लौटे कांग्रेस में

बालोद. डौंडीलोहरा विधानसभा के पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के दिग्गज नेता डोमेंद्र भेडिय़ा शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके इस कदम से जनता कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। साथ ही अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इधर कांग्रेस और मजबूत होने का दावा कर रही है। डोमेंद्र भेडिय़ा पूर्व में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

भेड़िया के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी
बता दें कि डोमेंद्र भेडिय़ा बीते साल कांग्रेस का साथ छोड़ कर अजीत जोगी के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर में जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं रवींद्र चौबे की समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान डौंडीलोहारा की विधायक अनिला भेडिय़ा, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा दुबे, दुल्लीचंद गोयल, राकेश चंद्राकर भी मौजूद थे। इस निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया है।

ये भी पढ़ें

जोगी को दो दिन में लगे दो झटके, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया CJCJ छोड़ फिर कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस में आना था आ गया, जोगी की पार्टी से कोई शिकायत नहीं
डोमेंद्र भेडिय़ा ने पत्रिका से चर्चा करते हुए कहा कि कुछ व्यक्तिगत मतभेदों के चलते कुछ लोगों से मैं नाराज था, लेकिन जोगी की पार्टी से कोई शिकायत भी नहीं है। पर कांग्रेस पार्टी ने मुझको व मेरे परिवार को बहुत सम्मान भी दिया है। इसका अहित नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस में आना था, इसलिए आ गया। और कुछ नहीं कहना है। यह भी माना जा रहा है कि डोमेंद्र भेडिय़ा से जुड़े लोग भी भविष्य में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है भेड़िया के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस को क्षेत्र में मजबूती मिली है।

छजकां के जिलाध्यक्ष ने नहीं उठाया फोन
जब इस संबंध में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बालोद जिला अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी से प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया। जिससे पार्टी का पक्ष नहीं मिल पाया।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों का हंगामा, कार्यकारी अध्यक्ष शिव डहरिया के समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन
Updated on:
25 Aug 2018 12:34 am
Published on:
25 Aug 2018 09:12 am
Also Read
View All