बालोद

गर्मी में भूलकर भी न खाए ये चीजें, तेजी से बढ़ता है शरीर का तापमान, बिगड़ सकती है तबियत

तेज गर्मी और लू से बचने घर से निकलने से पहले पानी जरूर पिएं। दिनभर में 10 से 15 गिलास पानी पीने का प्रयास करें। हरी सब्जी का सेवन करें।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2024, 2:59 PM IST
Feature image

CG Weather Update: शादी व लगन के समय गर्मी के साथ लू लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। एक सप्ताह में भीषण गर्मी पड़ेगी। गुरुवार को बदली व ठंडी हवा के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को पारा 41 डिग्री हो गया है। बेजुबानों के लिए पानी का संकट है।

लू से बचने चिकित्सकों ने लोगों को दी सलाह

तेज गर्मी और लू से बचने घर से निकलने से पहले पानी जरूर पिएं। दिनभर में 10 से 15 गिलास पानी पीने का प्रयास करें। हरी सब्जी का सेवन करें। तेज धूप में घर से निकलते समय सिर पर टोपी, तोलिया व गमछा लेकर जरूर निकलें, जिससे धूप से बचने के साथ त्वचा को प्रभावित होने से भी बचाया जा सके। डिहाइड्रेशन से बचने पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।

ज्यादा तले-भुने खाद्य पदार्थों से करें परहेज

मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने चिकित्सक खानपान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। तेल-मसाले से बने पदार्थों से बचने के साथ पेय पदार्थ ज्यादा ग्रहण करने की सलाह दे रहे हैं। शरीर में पानी की कमी ना हो, इसके लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए।

गर्मी तेज, जरा सी लापरवाही कर सकती है बीमार

जिला प्रशासन ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें। खेती-किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जरा सी लापरवाही में तबीयत खराब हो सकती है। मौसम के असर से बच्चों में पानी की कमी और वायरल की समस्या सामने आ रही है।

दोपहर में इक्का-दुक्का लोग आते हैं नजर

धूप के साथ दोपहर में लू का असर बढ़ने से शहर से लेकर गांव तक इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। बाजार में पूरे दिन सन्नाटा रहता है। शाम को चहल-पहल दिखती है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। लू के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह में तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है।

Updated on:
27 Apr 2024, 2:59 PM IST
Published on: