बालोद

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन जन्मे तीन बच्चों का सम्मान, उपहार में दिया चांदी का सिक्का

CG Ram Katha: समिति के सदस्यों ने बच्चों के पालकों से आग्रह किया कि पुत्र को भगवान राम एवं पुत्री का नाम माता सीता के नामों के आधार पर रखें। इससे परिजनों की खुशी दोगुनी हो गई..
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2024, 1:37 PM IST
balod_child.jpg

CG Ram Katha: अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर लोग उत्साह में डूबे हैं। बालोद के संजय शर्मा व उनकी टीम ने सोमवार को तीन नवजात बच्चों का सम्मान किया। उनकी पूजा कर उन्हें चांदी का सिक्का सहित अन्य उपहार दिए।

प्रभातफेरी संस्था समिति के राम भक्तों ने सोमवार को किसी भी परिवार में जन्मे पुत्र हो या पुत्री, उन्हें उपहार भेंट किया। समिति के सदस्यों ने बच्चों के पालकों से आग्रह किया कि पुत्र को भगवान राम एवं पुत्री का नाम माता सीता के नामों के आधार पर रखें। इससे परिजनों की खुशी दोगुनी हो गई।

सोमवार को जन्म लेने वाले बच्चे खुशकिस्मत

समिति के संजय शर्मा ने बताया कि सोमवार को जन्म लेने वाले बच्चे खुश किस्मत हैं। भगवान राम एवं सीता पर नाम रखने से बच्चों के मन में भी सनातन धर्म के प्रति भाव जागृत रहेगा। इसलिए उन्होंने यह पहल की। सोमवार को एक जानकी नाम की महिला को पुत्र प्राप्ति हुई तो समिति के लोगो ने बच्चे का नाम लव कुश रखने का निवेदन किया।

Published on: