बालोद

यहां अवैध रेत खनन पर सियासत हो गई गरम, ग्रामीण और सरपंच आमने-सामने

जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खर्रा रेत खदान को लेकर ग्रामीण व सरपंच आमने-सामने आ गए हैं। ग्रामीण तत्काल जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

less than 1 minute read
May 02, 2018
illegal sand mininga

बालोद. जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खर्रा रेत खदान को लेकर ग्रामीण व सरपंच आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर ग्रामीण गांव की नदी में अवैध तरीके से रेत खनन करने का आरोप सरपंच पर लगा रहे हैं, तो सरपंच ने किसी भी तरह के अवैध खनन नहीं होने की बात कह रहीं है। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में ग्राम खर्रा के ग्रामीण अपर कलक्टर को रेत खदान में खनन बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे, तो सरपंच ने भी ग्राम विकास के लिए रेत खदान चलाने की अनुमति मांगी।

ग्रामीण बोले नहीं कराना है खनन, सरपंच बोलीं ग्राम विकास के लिए जरूरी
ग्रामीण मनोहर निषाद, नेमी चन्द सहित और भी ग्रामीणों ने बताया सरपंच व कोटवार गांव की नदी से अंधाधुन तरीके से रेत का खनन करा रहे हैं। गांव का आज तक विकास नहीं हुआ, सिर्फ अपने स्वार्थ के कारण ही रेत का खनन कराया जाता है।

गांव में बैठक लेकर ग्रामीण निर्णय लिए कि रेत खनन न किया जाए। लगातार रेत के दोहन से गांव किनारे नदी में गड्ढे हो रहे हैं जो बच्चों के लिए भी खतरा साबित हो रहा है। गांव में रोजाना 200 से ज्यादा टिप्पर रेत से भरे वाहन निकल जाते हैं।

रेत खनन रोकने पर थाने में सरपंच करते हैं झूठी शिकायत
ग्रामीण मीना चंद्रिका ने कहा रेत खनन रोकने पर सरपंच थाने में झूठी शिकायत करती हैं। इधर महिला कमांडो ने कहा गांव में संचालित रेत खदान बंद किया जाए। ग्राम पंचायत कोटवार को भी हटाया जाए।

Updated on:
02 May 2018 12:43 am
Published on:
02 May 2018 09:57 am