बालोद

किस्सा छत्तीसगढ़ ..तब एक शिक्षक ने कर दिया था एमपी के कैबिनेट मंत्री को पराजित

भाजपा प्रत्याशी स्व. लोकेंद्र यादव के पास आम जनता की सहानुभूति व समर्थन के सिवा कुछ भी नहीं था।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 9:14 PM IST
#cgelection2018
किस्सा छत्तीसगढ़ ..तब एक शिक्षक ने कर दिया था एमपी के कैबिनेट मंत्री को पराजित

जनता के बीच जब नेतृत्व परिवर्तन की लहर चलती है तब बड़े से बड़ा ताकत भी उसे नहीं रोक सकता। ऐसी ही एक आंधी चली थी बालोद विधानसभा क्षेत्र में। वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में तब एक शिक्षक ने अविभाजित मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री को पराजित किया था।

बालोद. विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुनकर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री पद को सुशोभित करने वाले कद्दावर कांग्रेसी नेता स्व. जालम सिंह पटेल का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र यादव के साथ 1998 के चुनाव में हुआ था, तब सत्तापक्ष के प्रत्याशी रहे पटेल के पास लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध थीं। पर्याप्त प्रचार सामग्री, वाहन और कार्यकर्ता थे, वहीं भाजपा प्रत्याशी स्व. लोकेंद्र यादव के पास आम जनता की सहानुभूति व समर्थन के सिवा कुछ भी नहीं था।

हर जगह पहुंच पाना असंभव
अतीत की बातों को याद करते हुए राजनीति के जानकार अरमान अश्क ने बताया कि 224 गांवों का विशाल विधानसभा क्षेत्र जिसमें 35 गांव वन क्षेत्रों में होने से वहां तक पहुंच पाने में काफी असुविधाएं होती थी। एक सामान्य प्रत्याशी के लिए इतने बड़े क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करना असंभव ही था।

माना जाता था अद्भुत चुनाव
वर्ष 1998 का चुनाव वास्तव में एक अद्भुत चुनाव माना गया। आम जनता ने क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन का मन बना लिया था और एक साधारण शिक्षक के हाथों प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की करारी शिकस्त
हुई थी।

घर-घर से मिला एक-एक रुपए का सहयोग

मुझे याद है वह दिन जब चुनाव प्रचार का पहला दिन था, तब भाजपा प्रत्याशी स्व. लोकेंद्र यादव ने कहा था कि मेरे जेब में सिर्फ 19 रुपए 20 पैसे हैं। कैसे एक मंत्री के साथ चुनाव लड़ सकुंगा, तब उनके साथियों ने एक तरकीब सोची कि हमारे कार्यकर्ता आम जनता से एक-एक रुपए का सिक्का सहयोग के रूप में संग्रहण करेंगे, जिससे आम जनता का आशीर्वाद हमारे साथ होगा और उस चुनाव में यही हुआ भी। लोकेंद्र का सिक्का चल गया, आम जनता ने इस चुनाव में यादव को प्रचंड मतों से विजयश्री दिलायी।

Updated on:
6 Nov 2018, 9:14 PM IST
Published on: