CG illegal Paddy: धान के रकबे का रकबा समर्पण की कार्यवाही करते हुए शेष रकबे को लॉक किया जा रहा है। इससे कोई भी कोचिया या व्यापारी उनके शेष रकबेे पर अपना धान नहीं बेच सकेंगे।
CG illegal Paddy: जिले में खरीफ विपणन 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 143 केंद्रों के माध्यम से की जा रही है। अब तक 7433 किसानों से कुल 29135.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
शासन के निर्देशानुसार सभी खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। जो किसान अपना संपूर्ण धान बेच चुके हैं। उनसे सहमति के बाद उनके शेष धान के रकबे का रकबा समर्पण की कार्यवाही करते हुए शेष रकबे को लॉक किया जा रहा है। इससे कोई भी कोचिया या व्यापारी उनके शेष रकबेे पर अपना धान नहीं बेच सकेंगे।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग का संयुक्त जांच दल गठित किया गया है, जो कोचिया एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जांच कर रहे हैं। 19 नवंबर की स्थिति में ग्राम डढारी के सुरेश कुमार साहू से 40 क्विंटल धान, ग्राम कुसुमकसा के कृपाराम सिन्हा से 36.80 क्विंटल धान, ग्राम गुजरा के नरेश कुमार भुआर्य से 31.20 क्विंटल धान, ग्राम मड़ियाकट्टा के पुरानिक राम सोरी से 24 क्विंटल धान कुल 4 प्रकरण अंतर्गत 132 क्विंटल धान जब्त किया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी ने अपने पजीकृत रकबे में संपूर्ण धान का विक्रय करने वाले किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने द्वारा उत्पादित धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर करने के बाद यदि कुछ रकबा शेष बच रहा है। उसे समर्पण करते हुए शेष रकबे को लॉक करवा लें। जिससे उनके शेष रकबे पर फर्जी खरीदी या कोई भी कोचिया या व्यापारी अपना धान विक्रय न कर सके।