23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: भाजपा-कांग्रेस में राजनीति गरमाई, CM साय बोले- गर्मी में धान बोने वाले किसानों पर कार्रवाई की बात झूठी

CG News: रायपुर जिले में राज्य में रबी सीजन में धान बुआई पर भाजपा-कांग्रेस में राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 21 Nov 2024, 10:22 AM IST

cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में राज्य में रबी सीजन में धान बुआई पर भाजपा-कांग्रेस में राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, गर्मी में धान की फसल लगाने पर कार्रवाई की बात पूरी तरह निराधार और फर्जी है। हमारी सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। किसान निश्चिंत होकर गर्मी में धान की फसल लगाएं। इसमें कोई रोक नहीं है। हमारी सरकार किसानों के हित के लिए सदैव समर्पित है।

यह भी पढ़ें: CG News: रायपुर के साइंस कॉलेज में होगा सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन, लोगों में बना गजब का उत्साह…

CG News: धान बोने पर किसानों पर कार्रवाई

CG News: बता दें कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि धमतरी, राजनांदगांव और रायपुर जिले के कलेक्टरों द्वारा आदेश जारी कर धान बोने वाले किसानों को हतोत्साहित किया जा रहा है।

धान की जगह दलहन-तिलहन बोने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं धान बोने पर किसानों पर कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने मौखिक आदेश भी दिया गया है। धनेंद्र साहू ने ये भी कहा था कि आदेश लिखित में न देकर मौखिक आदेश अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है।

कलेक्टरों द्वारा आदेश जारी

धमतरी, राजनांदगांव और रायपुर जिले के कलेक्टरों द्वारा आदेश जारी कर धान की जगह दलहन-तिलहन की खेती करने किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है। किसानों का अधिकार है कि खेत के अनुकूल फसल लगाएं। किसान कोई अफ़ीम या गांजा नहीं उगा रहे, जिसे सरकार बैन कर रही है। लेकिन अब ऐसा फरमान सरकार ने जारी किया है, जिससे सरकार की नीति पर सवाल उठ रहा है। किसान विरोधी नीति भाजपा सरकार ने लाई है। नेता धनेंद्र साहू ने यह भी कहा कि रमन सरकार के वक़्त भी सरकार ने ऐसा आदेश जारी किया था, जिसे बाद में विरोध के कारण वापस ले लिया गया।