23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: 48 दिनों बाद खत्म हुई हड़ताल, सरकार ने पूरी की वन कर्मियों की ये 6 मांगे, जानें मामला

CG News: वन विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार ने इन कर्मियों की 6 सूत्रीय मांगे पूरी की। वहीं शेष तीन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 2 Oct 2024, 1:46 PM IST

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भाोगी वन कर्मचारी संघ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 48 दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे थे। जिसमें से 6 मांगों को विभाग ने पूरा कर दिया है। शेष 3 मांगो को जल्द ही पुरा करने का आश्वासन दिया गया है।

CG News: 48 दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहें वन कर्मी

संघ ने बताया कि वे 9 सूत्रीय मांग नियमितीकरण, स्थाईकरण, कार्यभारित आकास्मिकता सेवा नियम, सीधी भर्ती मे रोक लगाने, लंबित वेतन भुगतान, श्रम सम्मान राशि प्रदाय, 24 घण्टे ड्यूटी बन्द करने, समान काम समान वेतन, कार्य से पृथक किए कर्मचारियों के संबंध में को लेकर 11 अगस्त से 27 सितम्बर तक 48 दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहें।

48 दिन बाद छ: मांगों का निराकरण कर दिया। दो प्रमुख मांग स्थाईकरण व कार्यभारित आकास्मिकता सेवा नियम के लिए वन मंत्री एवं वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी के साथ बैठक में वन मंत्री के मौखिक आश्वासन व प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा उपरोक्त दो मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें: Jagdalpur News: ओडिशा के बच्चे को जगदलपुर के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी, 6 घंटे की मशक्कत के बाद बचाई जान…

मांगें पूरी नहीं होने पर जिम्मेदार ठहराती सरकार

CG News: आश्वासन के बाद लोगों ने हड़ताल को स्थगित करते हुए कहा की यदि 2 माह में इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वे लोग पुन: अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाएंगे जिसके लिए शासन/प्रशासन पूर्ण जिम्मेदार होगा।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर जैन ने बताया कि राजधानी में जिले के कर्मचारी के साथ प्रदेश के सभी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। हड़ताल में सभी साथियों की उपस्थिति के लिए आभार जताया।

हड़ताल को सफल में बनाने में जनक नेताम, सरवन निषाद, भुनेश्वर जैन, प्रदीप साहू, दीपक नाग, लिकेश मरकाम, भुजेश यादव, देवचन्द कश्यप, मनमोहन कश्यप, कमलेश कुंजाम, शीतला प्रसाद शर्मा व कांकेर जिले से हड़ताल में सभी सदस्य शामिल रहे।