24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Huge fire in barn: खलिहान में लगी भीषण आग से 7 ट्रैक्टर धान जलकर खाक, किसान बोला- अब कैसे चुकाऊंगा कर्ज?

Huge fire in barn: खलिहान में लगी भीषण आग से 7 ट्रैक्टर धान जलकर खाक, किसान बोला- अब कैसे चुकाऊंगा कर्ज?

Huge fire in barn: आधी रात में खलिहान में लगी थी आग, रास्ते से गुजर रहे बोलेरो सवार युवकों ने किसान के घर का दरवाजा खटखटाकर आग लगने की दी जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Nov 2024, 5:17 PM IST

Huge fire in barn

Huge fire in barn

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनिया में सोमवार की रात खलिहान में रखे धान में आग लग गई। खलिहान में करीब 7 ट्रैक्टर धान रखा हुआ था, जलकर खाक (Huge fire in barn) हो गया। इससे किसान को काफी नुकसान हुआ है। किसान ने कर्ज लेकर धान की खेती की थी। आगजनी में सब कुछ खाक हो जाने से उसे कर्ज पटाने की चिंता सताने लगी हे। फिलहाल आगजनी के कारण का पता नहीं चल पाया है। आवारा तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई जा रही है।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनिया निवासी किसान शिव प्रसाद यादव खेत से धान काट कर खलिहान में रखा था। सोमवार की रात करीब 2 बजे खलिहान में अचानक आग लग गई। आगजनी में लगभग 7 टै्रक्टर धान जलकर खाक हो गया है। इससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।

किसान शिव प्रसाद का कहना है कि वह धान की खेती कर्ज (Huge fire in barn) लेकर किया था। वह धान बेचकर कर्ज चुकाने वाला था। आगजनी की सूचना पर कुन्नी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। पीडि़त किसान ने असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना जताया है।

यह भी पढ़ें:Triple murder case: फरार आरिफ को पुलिस ने महाराष्ट्र में दबोचा, चल रही पूछताछ, मुख्य आरोपी है 5 दिन की रिमांड पर

4 बजे सुबह पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना रात करीब 2 बजे की है। उस समय सभी अपने-अपने घरों में सो रहे थे। खलिहान के बगल से सडक़ से बोलेरो से विनय, राजू व उमेश नामक व्यक्ति ग्राम पटकुरा जा रहे थे।

तभी इन लोगों ने खलिहान में आग (Huge fire in barn) लगी देख आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की सूचना दी गई। दमकल की टीम सुबह 4 बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। तब तक 70 से 80 क्विंटल धान जलकर खाक हो गया था।

यह भी पढ़ें:Rape with minor girl: तांत्रिक ने 10वीं की छात्रा को भगाकर की शादी, किया बलात्कार, ऐसे फंसाया जाल में

Huge fire in barn: किसान ने पकड़ लिया सिर

पीडि़त किसान शिव प्रसाद यादव का बेटा ढाई साल से गंभीर बीमारी से ग्रसित है। बीमारी में वह 7 लाख रुपए के कर्ज में डूबा है। इसके अलावा उसने धान की खेती भी कर्ज लेकर की थी। वह धान बेचकर कर्ज चुकाने वाला था। इसी बीच खलिहान में रखा पूरा धान जल (Huge fire in barn) जाने से किसान को भारी नुकसान हुआ है।