बालोद

नवरात्रि महोत्सव 15 से, 900 ज्योति कलश की स्थापना, 22 को हवन और 23 को निकलेगी शोभायात्रा

Navratri Festival 2023 : गंगा मैया झलमला में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे 900 ज्योति कलशों की स्थापना के साथ होगा।

2 min read
Oct 10, 2023
नवरात्रि महोत्सव 15 से, 900 ज्योति कलश की स्थापना
नवरात्रि महोत्सव 15 से, 900 ज्योति कलश की स्थापना

बालोद। Navratri Festival 2023 : गंगा मैया झलमला में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे 900 ज्योति कलशों की स्थापना के साथ होगा। हवन 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे एवं शोभायात्रा 23 अक्टूबर को संध्या 5 बजे से प्रारंभ होगी। 22 अक्टूबर को महाअष्टमी पर दोपहर 4 बजे से मंदिर ट्रस्ट एवं कन्याभोज होगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से वृंदावन के आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री एवं सहयोगी पंडित शत् चंडी यज्ञ एवं दुर्गा सप्तशती का सस्वर पाठ करेंगे।


संगीतमय झांकीयुक्त रामधुनी 19 से
संगीतमय झांकीयुक्त रामधुनी 19 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 से 5 बजे तक होगी। रात्रिकालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी नाचा एवं गम्मत की प्रस्तुति 19 से 22 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 9 से 11 बजे तक होगी। 19 अक्टूबर को मानस परिवार एवं छग नाचा पार्टी मोखा धमतरी झन भूलो मां-बाप ला, 20 अक्टूबर को नवा-किरण नाचा पार्टी भंडारपुर राजनांदगांव संस्कारी बहू, 21 अक्टूबर को छग गंगा सागर नाचा पार्टी, कंकालिन-बालोद दाऊ के अत्याचार-गरीबीन के पुकार और 22 अक्टूबर को गंगासागर छग नाचा पार्टी सलौनी धमतरी दुश्मनी-दोस्ती शीर्षक के माध्यम से प्रस्तुति देगी। श्री दुर्गा नवमी पर 23 अक्टूबर को दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विशेष प्रस्तुति के रूप में सत्यम-शिवम-सुंदरम रामधुनी पार्टी भीरावाही नयापारा-कांकेर महिषासुर वध प्रसंग पर संगीतमय और झांकीयुक्त प्रस्तुति देगी।


संगीतमय माता सेवा गायन
15 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या 5 से 6.45 बजे तक संगीतमय माता सेवा गायन होगा। अंचल की सेवाभावी माता सेवा गायन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रतिदिन संध्या 7 बजे मां भगवती गंगा की संध्या-आरती होगी। भक्तजनों के लिए पूड़ी-सब्जी सेवा, भोग-प्रसाद सेवा, दालभात प्रसादी सेवा, माताजी के प्रसाद के पैकेट की सुविधा सुविधा रहेगी। कैलाश गुफा भी आकर्षण का केन्द्र होगा। इस बार परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।

Published on:
10 Oct 2023 08:26 am