बालोद

आरटीई के आवेदनों की छंटनी का कल तक अंतिम दिन

शासन की नि:शुल्क शिक्षा योजना के तहत जिले में 1910 सीटों में भर्ती के लिए अब तक 1577 आवेदन आ चुके हैं। इसमें से अब तक की जांच में 711 आवेदनों को पात्र माना गय है। बच्चों को योजना के तहत शिक्षा के लिए आवेदन देकर पालक लाभ उठा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2019, 12:03 AM IST
 balod patrika, Chhattisgarh, Balod impactful news,
आरटीई के आवेदनों की छंटनी का कल तक अंतिम दिन

बालोद. नि:शुल्क शिक्षा के लिए जिले में आरटीई के तहत 1910 सीटें निर्धारित की गई है। इसके लिए अब आए आवेदनों की 30 अप्रैल तक छंटनी होगी। उसके बाद पात्र आवेदनों के लिए 2 मई को लाटरी निकाली जाएगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल आरटीई के तहत कुल 1910 सीटों में भर्ती लेने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत इस वर्ष कुल 1577 आवेदन आए हैं। इन आवेदनों की जांच शुरू हो चुकी है जो 30 अप्रैल तक चलेगा। उसके बाद पात्र आवेदनों की सूची जारी की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में अभी शिक्षा विभाग लगा हुआ है। साथ ही निजी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक भी समय-समय पर लेकर मार्गदर्शन के साथ हिदायत दी जा रही है, ताकि आरटीई के तहत गरीब बच्चों के प्रवेश में कोई अड़चन न आए।

अब तक की जांच में 711 पात्र, 571 आवेदनों की जांच जारी
मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत भर्ती के लिए कुल 1577 ऑनलाइन आवेदन आए थे, जिसके तहत इनकी छंटनी भी शुरू हो गई है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। हालांकि अभी तक की स्थिति में 711 आवेदन पात्र पाए गए हैं, जबकि 571 आवेदनों की जांच चल रही है। वहीं 121 आवेदन अधूरे हैं जिसे पूरा करने कहा गया है। यही नहीं 48 आवेदन दोबारा आए हैं। 111 आवेदन निरस्त यानि अपात्र घोषित किया गया है।

2 मई के बाद शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छंटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि आरटीई के तहत इस बार सबसे ज्यादा भर्ती होगी, क्योंकि इस बार सीट भी ज्यादा है और आवेदन भी सबसे ज्यादा आए हैं। शासन की नि:शुल्क शिक्षा योजना के तहत जिले में 1910 सीटों में भर्ती के लिए अब तक 1577 आवेदन आ चुके हैं। इसमें से अब तक की जांच में 711 आवेदनों को पात्र माना गय है। बच्चों को योजना के तहत शिक्षा के लिए आवेदन देकर पालक लाभ उठा सकते हैं।

Updated on:
29 Apr 2019, 12:03 AM IST
Published on: