बालोद

धान खरीदी : 6931 किसान अभी तक नहीं बेच पाए धान, 80 केंद्रों में 90 फीसदी खरीदी पूर्ण, अब बचे 5 दिन

बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अब अंतिम चरण में है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी अब महज 5 दिन और होगी उसके बाद धान की खरीदी समाप्त हो जाएगी। शुक्रवार की स्थिति में 1 लाख 47 हजार 220 किसानों से 24 जनवरी तक खरीदी हो गई है।

2 min read

Paddy purchase बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अब अंतिम चरण में है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी अब महज 5 दिन और होगी उसके बाद धान की खरीदी समाप्त हो जाएगी। शुक्रवार की स्थिति में 1 लाख 47 हजार 220 किसानों से 24 जनवरी तक खरीदी हो गई है। वहीं अभी भी बचे हुए 5 दिनों में जिले के 6,931 किसानों द्वारा धान बेचना शेष है। इस साल धान परिवहन धीमा रहा। वहीं विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है 31 जनवरी तक जिले में लगभग सभी किसानों से धान खरीदी कर ली जाएगी।

कुल 74 लाख 93 हजार 242 क्विंटल धान की खरीदी

जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों ने अब तक कुल 74 लाख 93 हजार 242 क्विंटल धान बेचे हैं। अभी भी 6 हजार 931 किसानों के द्वारा धान लाना शेष है। यही नहीं अब विभाग के पास भी खरीदी लक्ष्य पूरा करने का दबाव है।

यह भी पढ़ें :

80 सेवा सहकारी समितियों में 90 प्रतिशत से अधिक धान खरीदी पूर्ण

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक 122 सेवा सहकारी समितियों में से 80 सेवा सहकारी समितियों में 90 प्रतिशत से भी अधिक धान खरीदी हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में लगभग सभी केंद्रों में धान खरीदी पूर्ण होने की उम्मीद नोडल अधिकारी लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :

धान परिवहन में सुस्ती

इस बार धान का परिवहन काफ़ी सुस्त गति से हो रहा है। जिले में कुल 74 लाख 93 हजार 242 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जबकि अभी भी धान खरीदी केंद्रों में कुल 24 लाख 44 हजार 647 क्विंटल धान शेष बचा हुआ है।

Also Read
View All

अगली खबर