बालोद

CG Politics: प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी, कांग्रेस ने जताया विरोध, कहा-किसानों के साथ हो रहा धोखा…

CG Politics: कांग्रेसियों ने 15 नवंबर से धान खरीदी की तारीख का विरोध किया। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने कहा कि दशहरा के बाद धान कटाई शुरू हो जाएगी

less than 1 minute read
Oct 03, 2024
CG Politics

CG Politics: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन व नगर स्थित घड़ी चौक में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांधी जी एवं शास्त्री के आदर्शों पर चलने संकल्प लिया गया।

सभी कांग्रेसियों ने 15 नवंबर से धान खरीदी की तारीख का विरोध किया। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने कहा कि दशहरा के बाद धान कटाई शुरू हो जाएगी, जिसकी खरीदी 1 नवंबर से होनी चाहिए ताकि किसानों को अपनी उपज को बेचने में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

CG Politics: किसानों के साथ धोखा

पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा दुबे एवं जिला महामंत्री शंभू साहू ने इस निर्णय को किसानों के साथ धोखा बताया। पुरुषोत्तम पटेल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में 1 नवंबर से धान खरीदी की जाती रही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हीरवानी ने भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन किसानों के साथ धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन करेगी।

Updated on:
03 Oct 2024 03:39 pm
Published on:
03 Oct 2024 03:37 pm