बालोद

संबलपुर गोलीकांड : 4 घंटे के ऑपरेशन के बाद मोहन के जांघ से निकाली गई गोली

डौंडीलोहारा ब्लॉक के संबलपुर में पूर्व जिपं अध्यक्ष दिनेश गांधी के पीएसओ द्वारा मोहन को जांघ में मारी गई गोली 4 घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाली गई।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 9:25 AM IST
shoot-out news

डौंडीलोहारा. ग्राम संबलपुर में कथित मानसिक बीमार दिनेश गांधी के पीएसओ द्वारा 12 मार्च की रात सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर 4 ग्रामीणों को घायल कर देने से मोहन की जांघ में लगी गोली निकालने ऑपरेशन किया गया। आंबेडकर अस्पताल रायपुर में सप्ताह भर बाद 4 घंटे के सफल ऑपरेशन से रविवार शाम गोली निकाली गई।

परिजन के निकल आए आंसू
इस दौरान घायलों का हाल-चाल जानने संबलपुर के ग्रामीण तथा परिजन रायपुर मेकाहारा पहुंचे थे। घायलों को सुरक्षित देख एक ओर जहां परिजन के आंसू निकल पड़े, तो वहीं ग्रामीणों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। ज्ञात रहे कि मामले में 2 यूनिट ब्लड की कमी के चलते मोहन की जांघ से बुलेट नहीं निकाली जा सकी थी। बाद में उनकी सुरक्षा में तैनात प्रधान आरक्षक किसन साहू द्वारा 2 यूनिट बी पॉजीटिव ब्लड की व्यवस्था करने के बाद मोहन का ऑपरेशन हो पाया।

क्षतिपूर्ति राशि के लिए आवेदन देने न्यायालय पहुंचे परिजन
मामले में घायलों के परिजन क्षतिपूर्ति राशि के लिए आवेदन देने न्यायालय पहुंच थे, जहां घायलों के परिजन को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। संबलपुर गोलीबारी घटना में घायलों के इलाज के लिए क्षतिपूर्ति के लिए घायलों के परिजन जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे थे। जहां जल्द क्षतिपूर्ति राशि की मांग को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरण की मनीशा ठाकुर को आवेदन सौपा। इस दौरान उनके काउंसलिंग में व्यस्त होने को कारण परिजनं को भूखे-प्यासे 2 घंटे तक कोर्ट परिसर में इंतजार करना पड़ा।

इन्होंने सौपा क्षतिपूर्ति का आवेदन
मामले में पीडि़तों के परिजन के साथ बालोद जिला न्यायालय गए सरपंच उर्वशी निरोटी व ग्राम पंचायत प्रतिनिधि वीरेंद्र अजनबी ने बताया अपराध क्रमांक 60/18, धारा 460, 307, भादंवि 25, 27 आम्र्स एक्ट प्रकरण में पीडि़त मनोज कुमार हल्बा, पिता हंसराम (24) ने आवेदन सौंपकर मोहन दास (60) की बड़ी बहू कोमिन बाई द्वारा, हलेश कुमार नाई (25) की मां अनुसूइया बाई व दशोदा बाई (52) के पुत्र मनोज कुमार ने आवेदन सौंपा। पीडि़त क्षतिपूर्ति निधि योजना अंतर्गत विधिक सेवा प्राधिकरण के सुमित कुमार सोनी को आवेदन सौपने डौंडीलोहारा थाने से नोटिस प्राप्त हुआ था, लेकिन उनका अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने के कारण उनके स्थान पर पदस्थ मनीषा ठाकुर को आवेदन सौंपा गया। इस पर उन्होंने नियमानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही।

Published on: