CG Drowning incident: तेज बहाव में फंस गए थे लेकिन समय रहते बच गया। संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि पानी में डूबे प्रवीण ठाकुर का शव मिल गया है।
CG Drowning incident: बालोद जिले के खरखरा जलाशय में पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों में से तीन दोस्त जलाशय में नहाने कूद गए। इसमें एक दोस्त की पानी में डूबने से मौत हो गई। दूसरा दोस्त बाल-बाल बचा और तीसरा तैरकर बाहर आ गया। पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। राजनांदगांव व रानीतराई से कुल चार लोग खरखरा जलाशय पिकनिक मनाने के लिए आए थे। पिकनिक मनाने के बाद तीन लोगों का नहाने का मन किया और जलाशय में कूद गए। इस घटना में प्रवीण ठाकुर (26) निवासी तुलसीपुर राजनांदगांव की डूबने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को उसके दोस्त नीलेश कुमार ने दी। इसके बाद रविवार शाम 4 से सोमवार सुबह 6 बजे तक खोजबीन की गई। 13 घंटे की खोजबीन के बाद गोताखोरों की टीम ने सुबह 6 बजे शव को
बरामद किया।
पुलिस को प्रार्थी नीलेश कुमार ने बताया कि हम लोग सेल्समैन का कार्य करते हैं। रविवार को अवकाश था, इसलिए हमने पिकनिक मनाने का विचार किया और खरखरा जलाशय आए। सभी मिलकर खाना बनाए और खाने के बाद नहाने का मन किया तो नहाने चले गए। पिकनिक मनाने वालों में प्रवीण ठाकुर, नीलेश कुमार, करण व भुवन शामिल थे।
प्रवीण व नीलेश जिस जगह नहा रहे थे, वह खरखरा जलाशय का सेकंड गेट है। गेट से पानी छोड़ा गया है। जहां पानी के तेज बहाव ने प्रवीण को खींच लिया और डूबने से उसकी मौत हो गई। दोस्त नीलेश भी बाल-बाल बच गया। वह भी पानी के तेज बहाव में फंस गए थे लेकिन समय रहते बच गया। संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि पानी में डूबे प्रवीण ठाकुर का शव मिल गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।
दरअसल पर्यटक पिकनिक मनाने जाते हैं तो लापरवाही बरतते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें तैरना नहीं आता है, वे भी जलाशय में नहाते हैं। कई लोग शराब के नशे में मस्ती करते रहते हैं और इस लापरवाही से पर्यटकों की जान चली जाती है।
राजनांदगांव के तुलसीपुर निवासी प्रवीण ठाकुर (26) अपने तीन साथियों के साथ रविवार को दो बाइकों में सवार होकर खरखरा डैम पिकनिक मनाने गया था। चारों युवक राजनांदगांव स्थित गुरुनानक एजेंसी में साथ काम करते थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भोजन के बाद सभी युवक डैम के केनाल में नहा रहे थे। इसी दौरान प्रवीण ठाकुर ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका और तेज बहाव में बह गया।
साथियों ने तत्काल उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। देर शाम अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह करीब छह बजे पुन: अभियान शुरू किया गया। जिसके बाद घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।