इन दिनों बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। बड़ी बात यह है कि धान परिवहन की स्थिति सुस्त है। जितने धान की आवक हो रही है, परिवहन नहीं हो रहा है। नतीजा जिले के 26 खरीदी केंद्रों में धान जाम हो गया है।
Transportation slow इन दिनों बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। बड़ी बात यह है कि धान परिवहन की स्थिति सुस्त है। जितने धान की आवक हो रही है, परिवहन नहीं हो रहा है। नतीजा जिले के 26 खरीदी केंद्रों में धान जाम हो गया है। धान रखने तक की जगह नहीं है। कुछ केंद्र ऐसे भी हैं, जहां से परिवहन नहीं हुआ तो सोमवार या मंगलवार से धान खरीदी बंद भी हो सकती है। परिवहन तेजी से हो इस पर संबंधित विभाग भी कुछ नहीं कह पा रहे है। जब तक मिलर्स धान नहीं उठाएंगे तब तक स्थिति इसी तरह की रहेगी।
जिले में अब तक कुल 23 लाख 6 हजार 888 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। अभी तक मात्र एक लाख 48 हजार 229 क्विंटल धान का ही परिवहन हुआ है। अभी भी 21 लाख 58 हजार 658 क्विंटल धान खरीदी केंद्रों में जाम है।
यह भी पढ़ें :
जिले के 26 धान खरीदी केंद्रों में केंद्रों की सांसें ही फूल गई है। अब यहां धान रखने जगह नहीं है।
खरीदी केंंद्र - धान खरीदी क्विंटल - परिवहन
कुसुमकसा - 36130 - 2940
मिर्रीटोला - 36791 - 2340
पलारी - 36233 - 700
गैजी - 33927 - 5020
धनोरा - 31419 - 4880
यह भी पढ़ें :
इस बार सबसे ज्यादा परेशान किसान टोकन व बारदाना के लिए हो रहे हैं। हालांकि मिलर्स ने हाल ही में बारदाना उपलब्ध कराया है तो थोड़ी राहत मिली है। टोकन टोकन 15 जनवरी तक फुल हो गया है। जिन किसानों ने टोकन नहीं कटाया है वे ऑफलाइन भी टोकन खरीदी केंद्रों में कटा सकते हैं। पोंडी सेवा सहकारी समिति में भी शनिवार को ऑफलाइन टोकन काटा जाएगा।
जिला सहकारी केद्रीय बैंक के मुताबिक अभी तक कुल 51 हजार 377 किसानों ने धान बेच चुके हैं। जिले में लगभग एक लाख 54 हजार किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया है। कहा जाए कि बचे दिनों में लगभग एक लाख किसानों को धान बेचना है।
बालोद डीएमओ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेजी से किया जाएगा। परिवहन में तेजी लाने प्रयास किया जा रहा है। खरीदी केंद्रों में बारदाना पर्याप्त उपलब्ध कराया गया है।