बालोद

हवस में अंधे युवक ने महिला को बनाया अपना शिकार, पहले झाड़ियों में ले गया फिर…कपड़े लेकर भागा

Crime News: अंधेरे का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद वह महिला के कपड़े लेकर भाग गया। महिला की स्थिति देख लोगों ने महिला को कपड़े दिए।
less than 1 minute read
Apr 07, 2024
rape_news.jpg

CG Crime News: बालोद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल अंधेरे का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद वह महिला के कपड़े लेकर भाग गया। महिला की स्थिति देख लोगों ने महिला को कपड़े दिए। घटना के बाद थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।

यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। गुरुवार रात 9 बजे महिला काम कर अपने घर के लिए वापस पैदल लौट रही थी इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया। जिसके बाद वह जबरदस्ती महिला को झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोपी की इस हरकत से महिला शोर मचाने लगी। इससे आरोपी डर कर वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Published on:
07 Apr 2024 05:37 pm