बालोद

Suicide News: घर में अकेले पाकर युवक ने की ऐसी हरकत, जब कमरे में पहुंची पत्नी तो…उड़े सबके होश

Balod Suicide News: बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सांकरी में एक 35 वर्षीय युवक ने मंगलवार रात्रि 9 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2024, 1:40 PM IST
piche_police.jpg

CG Suicide News: बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सांकरी में एक 35 वर्षीय युवक ने मंगलवार रात्रि 9 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक का नाम रेखलाल सिन्हा है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर पर कोई नहीं था। तभी युवक ने फांसी लगा ली।

जानकारी के मुताबिक मृतक के घर में कुल चार सदस्य रहते हैं, जिसमें उसकी मां, पत्नी व दो बच्चे शामिल हैं। ये सभी गांव के एक घर में हो रही शादी में गए हुए थे। जब रात 9 बजे घर आए तो युवक अपने कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। वहीं इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस, कारण अज्ञात

घटना की जांच में गुंडरदेही पुलिस जुट गई है। फिलहाल युवक ने क्यों फांसी लगाई, इसकी कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया।

Published on: