बलोदा बाज़ार

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 186 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 6 मई को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

CG Job Fair: बलौदाबाजार में 6 मई को आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप में 186 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बड़ा अवसर मिलेगा।

2 min read
युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 186 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 6 मई को लगेगा प्लेसमेंट कैंप(photo-patrika)

CG Job Fair: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 6 मई 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 186 पदों पर भर्ती की जाएगी।

CG Job Fair: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन

यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी सीधे पहुंचकर इंटरव्यू दे सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है।

5 कंपनियां करेंगी भर्ती

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार इस मेले में पांच निजी संस्थाएं भाग लेंगी, जो अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इनमें शिक्षा, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, माइक्रो फाइनेंस और स्किल डेवलपमेंट सेक्टर शामिल हैं।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

शिक्षक – 10 पद (पोस्ट ग्रेजुएट + B.Ed)
सेल्स/रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव – 4 पद
रिसेप्शनिस्ट – 1 पद
सिक्योरिटी सुपरवाइजर/असिस्टेंट – 28 पद
मार्केटिंग/टेंडर – 10 पद
मैनेजर, ट्रेनर, प्रिंसिपल, टीचर – 43 पद
फील्ड ऑफिसर/कलेक्शन ऑफिसर – 40 पद

योग्यता और वेतनमान

इन पदों के लिए 8वीं पास से लेकर पीएचडी तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान पद के अनुसार 8 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।

कहां-कहां मिलेगी नौकरी?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, भाटापारा, सिमगा, बेमेतरा और अकलतरा जैसे क्षेत्रों में की जाएगी। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना जरूरी है। इसके लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी, जिनमें शामिल हैं:

शैक्षणिक प्रमाण पत्र
रोजगार पंजीयन प्रमाण
जाति और निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो

युवाओं के लिए बड़ा मौका

यह प्लेसमेंट कैंप उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों द्वारा इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करेगी।

Published on:
04 May 2026 11:18 am
Also Read
View All