17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर बलौदा बाजार में जलेंगे सवा लाख दीये, डीएम-एसपी सुबह से तैयारियों में जुटे

Chhattisgarh News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन महारिकॉर्ड बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले में सवा लाख दीए जगमगाएंगे। इस मौके पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी..
2 min read
Google source verification
PM Modi Birthday

पीएम मोदी का आज जन्मदिन, जिला प्रशासन की टीम तैयारियों में जुटी ( Photo - Instagram @namoleague और DPR chahttisgarh )

Today PM Modi Birthday: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थडे है। इस खास मौके पर बीजेपी पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत आज बलौदाबाजार में भी महारिकॉर्ड बनाने की तैयारियां सुबह से जारी है। जिले के कलेक्टर-एसपी भी सुबह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैंं। दरअसल आज शाम 7 बजे बलौदाबाजार की चौपाटी सवा लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्बाध जनसेवा और समर्पण काल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

Chhattisgarh News: जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीया’

अभियान का शुभारंभ आज ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। चौपाटी पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां शाम 7 बजे सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। इससे पहले कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने बुधवार को चौपाटी पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को दीप प्रज्ज्वलन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा पार्किंग, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जलाशय के फुटपाथ पर 20 सेक्टर बनाए

दीप प्रज्ज्वलन के लिए जलाशय के फुटपाथ पर 20 सेक्टर बनाए गए हैं। इन्हें अलग-अलग विभागों को आवंटित किया गया है। करीब 20 विभागों के 300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चौपाटी में अपराह्न 4 बजे से आर्केस्ट्रा टीम संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देगी। मुख्य अतिथि के आगमन के बाद शाम 7 बजे एक साथ सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आयोजन में करीब 1500 लीटर तेल इस्तेमाल होने का अनुमान है।

सेवा, नवाचार और जल संरक्षण पर जोर

अभियान के दौरान ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ पहल के तहत स्कूल-कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक होंगे। ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’ के अंतर्गत चित्र एवं आलेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से नागरिकों और संस्थाओं की सहभागिता से सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक सहभागिता, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी गतिविधियां होंगी।

29 सितंबर को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ और 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ आयोजित होगी। 9 अक्टूबर को ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के माध्यम से युवाओं को नवाचार का मंच मिलेगा। पूरे अभियान के दौरान ‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जल संरक्षण और जनजागरूकता गतिविधियां होंगी। 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा।

जिले में 11 लाख दीप जलाने का लक्ष्य

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने पूरे जिले में लगभग 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने घरों में दीप जलाकर अभियान on का हिस्सा बनेंगे। ग्राम पंचायतों, शासकीय भवनों और कार्यालयों में भी सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग