3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी के नाम पर ठगी मामले में नया अपडेट! भाजपा से निष्कासित नेता के बेटे पर एक और FIR

Balodabazar Crime News: बलौदाबाजार में शराब दुकान में सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप है। प्रणव अवस्थी के खिलाफ एक और FIR दर्ज हुई है।
3 min read
Google source verification
Balodabazar Job Fraud

प्रणव अवस्थी के खिलाफ एक और FIR (Photo Source- Patrika)

Balodabazar Job Fraud: शराब दुकान में सेल्समैन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में भाजपा से निष्कासित नेता कृष्णा अवस्थी के बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। मामला सिटी कोतवाली बलौदाबाजार का है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 1.50 लाख रुपये की मांग की गई थी। इसमें से 50 हजार रुपये नकद दिए गए, लेकिन नौकरी नहीं लगी और रकम भी वापस नहीं की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस कथित बैंक दस्तावेजों, पैसों के लेन-देन और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

नौकरी की तलाश में था शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता कल्लूराम ध्रुव महासमुंद जिले के ग्राम खेमड़ा के रहने वाले हैं और खेती-किसानी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह सेल्समैन की नौकरी की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी पहचान अभनी यादव से हुई। अप्रैल 2026 में नौकरी को लेकर बातचीत के दौरान अभनी यादव ने उन्हें प्रणव अवस्थी का मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद कल्लूराम ने प्रणव अवस्थी से फोन पर संपर्क किया।

1.50 लाख रुपये की मांग का आरोप

शिकायत के अनुसार फोन पर बातचीत के दौरान प्रणव अवस्थी ने शराब दुकान में सेल्समैन की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके बदले कथित तौर पर 1.50 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद अप्रैल में प्रणव अवस्थी ने शिकायतकर्ता को बलौदाबाजार बस स्टैंड बुलाया। आरोप है कि यहां मुलाकात के दौरान नौकरी लगवाने का भरोसा देकर 50 हजार रुपये नकद लिए गए। बाकी 1 लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने की बात कही गई।

नौकरी नहीं लगी तो पैसे वापस मांगे

शिकायतकर्ता के मुताबिक 50 हजार रुपये देने के बाद भी तय समय पर नौकरी नहीं लगी। जब उन्होंने नौकरी और पैसे को लेकर संपर्क किया तो उन्हें कथित तौर पर लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ा।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाद में पैसे लौटाने के संबंध में 25 अप्रैल और 1 अगस्त 2026 को व्हाट्सऐप के जरिए कुछ दस्तावेज भेजे गए। इनमें इंडियन बैंक की 60 हजार रुपये की डीडी और 50 हजार रुपये खाते में भेजे जाने से संबंधित दस्तावेज शामिल थे।

बैंक में जांच कराने पर फर्जी निकले दस्तावेज

कल्लूराम का आरोप है कि जब उन्होंने बैंक में इन दस्तावेजों का सत्यापन कराया तो डीडी और बैंक की रसीद फर्जी पाई गई। इसके बाद उन्होंने नौकरी के नाम पर दिए गए 50 हजार रुपये वापस मांगे, लेकिन रकम वापस नहीं की गई। मामले की जानकारी उन्होंने अभनी यादव और अपने मामा डोमन ध्रुव को भी दी। इसके बाद सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

Pranav Awasthi FIR: पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रणव अवस्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए पैसों के लेन-देन, मोबाइल बातचीत, व्हाट्सऐप पर भेजे गए दस्तावेज और बैंक से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने और कथित फर्जी बैंक दस्तावेज भेजने के आरोपों में वास्तविकता क्या है।

पहले भी सामने आ चुका है नाम

गौरतलब है कि प्रणव अवस्थी का नाम इससे पहले भी कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में सामने आ चुका है। अब शराब दुकान में सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने की शिकायत में एक और एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला फिर चर्चा में है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग