
CG News: जिला भाजपा कार्यालय बलौदा बाजार में जीएसटी स्लैब में सरलीकरण विषय को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के मुय अतिथ्य में किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार करके रेट को कम करके करके भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की तरफ हम अग्रसर हो चुके हैं।
यह बदलाव आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की बचत में ऐतिहासिक बढ़त होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे। मां शक्ति की अराधना के पावन पर्व नवरात्रि से लागू होने वाले यह नए प्रावधान देश को आर्थिक रूप से और शक्तिशाली बनाएंगे।
उन्होंने बताया कि नए सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की अनेक वस्तुएं जैसे तेल, शैपू, टूथपेस्ट, मक्खन, पनीर, सिलाई मशीन से लेकर ट्रैक्टर व उसके कलपूर्ज व अन्य कृषि उपकरण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, शैक्षणिक वस्तुओं के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक व ओटोमोबाइल उत्पादों को किफायती बनाया गया है। जीएसटी कम होने का लाभ वस्त्र उद्योग को विशेष रूप से निर्यात के लिए होगा। हस्तशिल्प की कम दरें कारीगरों की आजीविका को समर्थन देंगी, विरासत को संरक्षित करेंगी और ग्रामीण आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी। ओटोमोटिव में स्पष्ट वर्गीकरण से विवाद कम होंगे और विनिर्माण और निर्यात में वृद्धि को समर्थन मिलेगा। नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।
यह सुधार किसानों के जीवन में आर्थिकी को मजबूती प्रदान करेगा। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर में अलग अलग तरह के जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत की गई है। यह किसान के लिए लागत सक्षम कृषि में सहायक होगी। जैव कीटनाशक और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर जीएसटी दर घटाई गई है। स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा उत्पादों पर कर समाप्त करने का लाभ सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। यह कर छूट सभी के लिए बीमा का लक्ष्य पाने में मददगार होगा।
श्रीवास्तव ने कहा कि जीएसटी के लिए राहुल गांधी कहते हैं गब्बर सिंह टैक्स प्रणाली। गब्बर सिंह टैक्स प्रणाली तो वो थी जिसे कांग्रेस ने कभी सुधारने की कोशिश नहीं की। पहले टैक्स पर टैक्स लगता था। आटे पर टैक्स लगता था, फिर ब्रेड पर टैक्स लगता था, फिर सैंडविच पर टैक्स लगता था उसको भी समाप्त करना जरूरी था। जीएसटी में एक देश एक कर प्रणाली लाने का काम किया गया। यह प्रणाली जब आज अच्छी हो गई तो इसको दूसरे रूप में रिफार्म करने का काम किया गया है। आज अगर मोदी नहीं होते तो ऐसा फैसला करने का साहस और कोई नहीं कर सकता था।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रमोद शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, टेसू लाल धुरंधर, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, विजय यादव, विजय केशरवानी, पवन साहू, खोड़स कश्यप, आलोक अग्रवाल, जितेंद्र महाले, पुरुषोत्तम साहू, पुरुषोत्तम सोनी, रितेश श्रीवास्तव, अनुपम बाजपेयी, प्रशांत यादव, मदन वर्मा, नरेश केशरवानी, मणिकांत मिश्रा, संकेत शुक्ला, शशि शुक्ला, जितेंद्र डडसेना, संतोष पटेल, वासुदेव ठाकुर, वेदांत रजक सहित बड़ी संया में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।