बलोदा बाज़ार

Crime News: भाजपा नेत्री के साथ दिनदहाड़े लूट, सोने का लॉकेट झपट कर भागे आरोपी, इधर सिलेंडर की चोरी

Crime News: भाजपा नेत्री के साथ अज्ञात बदमाशों ने बीच सड़क पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

2 min read
भाजपा नेत्री के साथ दिनदहाड़े लूट (photo Patrika)

Crime News: कसडोल में बुधवार सुबह लगभग 6.30 बजे भाजपा महिला मोर्चा कसडोल की उपाध्यक्ष नर्मदा यादव के साथ दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की घटना हो गई। पीडि़ता ने तुरंत कोसडोल थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पीडि़ता ने बताया कि सुबह वह घर के सामने मार्निंग वॉक पर निकली थी। तभी तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए। दो लोग नीचे उतरे, जिनमें से एक लम्बा गोरा और दूसरा सांवला था। ये दोनों उनके पीछे चलने लगे।

ये भी पढ़ें

Theft in Car: दिनदहाड़े कार का कांच तोडक़र 2 युवकों ने उड़ाए 4.25 लाख, 1 CCTV में कैद, मिलेगा 5 हजार का इनाम

Crime News: सोने का लॉकेट छीनकर भागे आरोपी

सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास आरोपियों ने उससे अस्पताल का पता पूछा। पीडि़ता ने जवाब दिया कि वह बाद में बता पाएगी। आरोपियों ने पीछा किया और बहानेबाजी करते हुए पानी मांगने लगे। पीडि़ता ने पानी लेने के लिए दोनों के साथ मेन रोड पर गई, लेकिन कोई दुकान खुली नहीं थी। जैसे ही वह स्वामी आत्मानंद स्कूल के गेट के पास पहुंची, दो आरोपी उसके पास खड़े हो गए और तीसरे ने गर्दन में पहना सोने का लॉकेट झपट लिया। इसके बाद तीनों मोटर साइकिल पर बैठकर भाग गए।

पुलिस ने शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को उत्तराखंड का आदतन अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस उनका पता लगा रही है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

द्वारिका रात्रे, जांच अधिकारी, थाना कोसडोल

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया चोर

बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली पुलिस ने बजरंग चौक स्थित एक सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर की छत पर लगे टीन शेड को हटाकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

प्रार्थी सोनाली जायसवाल, निवासी बजरंग चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अप्रैल 2026 को वह कटघोरा, कोरबा गई थी। 8 मई को सुबह 11 बजे बलौदा बाजार लौटने पर उसने देखा कि उसके घर का छत का टीन शेड मुड़ा हुआ था। घर में अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था, सामान बिखरा हुआ था और सोने-चांदी के जेवर और एक सिलेंडर गायब थे। चोरी का कुल मूल्य 67.500 रुपए बताया गया।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 331, 4/305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी लकेश्वर घृतलहरे उर्फ सोनू (22 वर्ष) निवासी टॉकीज के पीछे, पुरानी बस्ती, बलौदा बाजार की पहचान हुई।

पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि 7 मई को रात में उसने मकान का निरीक्षण कर छत पर चढक़र टीन शेड हटाकर घर में चोरी की। आरोपी से चोरी गए सामान में से 39.000 रुपए मूल्य का माल और एक सिलेंडर बरामद किया गया।

Updated on:
15 May 2026 03:09 pm
Published on:
15 May 2026 03:07 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री ने बढ़ाया देश का मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी “भीम चिंताराम”, जानें इनकी पूरी कहानी

सावधान! सड़क किनारे गुपचुप खाना पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ में एक साथ 25 लोग हुए फूड पॉयजनिंग का शिकार

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! 15 से 25 हजार तक नौकरी पाने का मौका, प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल

BJP Leader Commits Suicide: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, श्मशान घाट के स्टोर रूम में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

3.55 करोड़ की नहर लाइनिंग पर विवाद, किसानों ने पूछा- नहर बना रहे या नाली? ग्रामीणों ने जताई भविष्य की चिंता