
Car glass broken (Photo- Demo)
बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के जनकपुर में दिनदहाड़े कार का ग्लास तोडक़र 2 युवकों ने 4.25 लाख रुपए (Theft in Car) उड़ा लिए। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। दरअसल बैंक से रुपए निकालने के बाद व्यक्ति ने कार में रुपए रखे थे। एक स्थान पर उसने कार खड़ी की और सामान लेने दुकान में चला गया। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों आरोपी उसमें कैद हुए हैं। एक आरोपी बिहार जबकि दूसरा मध्यप्रदेश का है। चोरी करने वाले दोनों युवकों को पकडऩे या उनके बारे में सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है।
एमसीबी जिले के जनकपुर थाना अंतर्गत ग्राम खिरकी निवासी ध्रुव यादव गुरुवार की दोपहर में स्टेट बैंक शाखा जनकपुर में रुपए निकालने गया था। यहां से 4.25 लाख रुपए (Theft in Car) निकालकर उसने कार में रखा। इसके बाद कार में बैठकर घर जाने निकला। उसने स्टेट बैंक से कुछ दूरी पर कार सडक़ किनारे खड़ी की और दुकान में सामान लेने चला गया।
इसी बीच चोर गिरोह ने कार का ग्लास तोडक़र 4.25 लाख पार कर दिए। सामान खरीदकर जब वह कार में बैठा तो कांच टूटी थी और रुपए गायब थे। दिनदहाड़े चोरी की वारदात (Theft in Car) के बाद नगर में हडक़ंप मच गया। इसके बाद उसने मामले की रिपोर्ट जनकपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(ब)(ग) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु की।
पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना में घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो 2 युवक कार की कांच तोडक़र रुपए निकालते नजर आए।
आरोपियों (Theft in Car) की पहचान पिंटू यादव पिता मोहन यादव निवासी न्यूटोला जुबलीगंज वार्ड नंबर 01 थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार तथा सुमित सिंहदेव उर्फ बंदर पिता रामश्याम निवासी भेलगांव थाना अनूपपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। वहीं पीडि़त व्यक्ति ने आरोपियों (Theft in Car) को पकड़वाने व उनके बारे में सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए बतौर इनाम देने की घोषणा की है। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल सका है।
Published on:
15 May 2026 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
