बलोदा बाज़ार

CG Crime News: शहर में घूम रहा था जिलाबदर, पुलिस से कहा- मैं अपनी मर्जी का मालिक हूं..

CG Crime News: बलौदाबाजार जिलाबदर होने के बाद भी निवास स्थान पर घूमते हुए आने जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौच करने वाले आरोपी पर सिटी कोतवाली ने कार्रवाई की।

less than 1 minute read

CG Crime News:बलौदाबाजार जिलाबदर होने के बाद भी निवास स्थान पर घूमते हुए आने जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौच करने वाले आरोपी पर सिटी कोतवाली ने कार्रवाई की। पुलिस पेट्रोलिंग ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। उस पर राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत मामला दर्ज करते हुए कलेक्टर के आदेश पर जेल भेजा दिया है।

CG Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक साल के लिए जिलाबदर हुआ अभिषेक सराफ उर्फ रोमी, पिता सुशील सराफ (29) बलौदाबाजार के गांधी चौक में घूमता देखा गया है। यहां वह राह चलते लोगों से गाली-गलौच भी कर रहा है। सूचना से गवाहों को अवगत कराकर हमराह स्टाफ व गवाहान के दशरमा रोड बलौदा बाजार गया, पाया गया कि रोमी आने-जाने वाले लोगों से गाली गलौच कर उन्हें डरा धमका रहा है।

जिलाबदर होने के बाद भी जिले में रहने पर सवाल पूछा गया तो उसका कहना था, मैं अपने मर्जी का मालिक हूं। मैं किसी आदेश नहीं मानता। जहां चाहे, घूम सकता हूं। आरोपी को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14, 15 के तहत जेल भेजा गया है।

Published on:
02 Jun 2024 11:04 am
Also Read
View All

अगली खबर