बलोदा बाज़ार

CG Dhan Kharidi: उपार्जन केंद्रों से 25 मार्च तक हर हाल में उठाना होगा शेष धान, कलेक्टर का आदेश जारी…

CG Dhan Kharidi: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सदन में सवाल किया कि, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में हुई गड़बड़ी और उन पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी मांगी।

less than 1 minute read
अब 65 समितियों में होगी धान खरीदी, दूरी की परेशानी होगी दूर, किसानों को मिलेगी राहत...(photo-patrika)

CG Dhan Kharidi: कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को समिति प्रबंधकों की ऑनलाइन बैठक में धान उठाव की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों से 25 मार्च तक शेष धान का उठाव पूरा करने कहा। कलेक्टर न्रे कहा कि लापरवाही बरतने वाले मिलर्स का डीओ निरस्त किया जाएगा।

CG Dhan Kharidi: 97 प्रतिशत धान का उठाव

इस दौरान छेरकापुर के प्रभारी समिति प्रबंधक सेवक राम साहू को लापरवाही के कारण हटा दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि मिलर्स और ट्रांसपोर्टरों की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने 8 लाख 55 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के बाद अब तक 97 प्रतिशत धान का उठाव पूरा करने की जानकारी दी।

सदन में उठा धान खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ी होने का मुद्दा

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में विभिन्न धान खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ी होने का मुद्दा सदन में उठा। यह मुद्दा छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उठाया। उन्होंने सदन में सवाल किया कि, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में हुई गड़बड़ी और उन पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी मांगी। इसके जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने लिखित रूप में जानकारी दी।

Updated on:
13 Mar 2025 12:14 pm
Published on:
13 Mar 2025 12:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर