बलोदा बाज़ार

CG News: 8 हाइवा, 5 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली जब्त, सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने उठाया ये कदम..

CG News: बलौदाबाजार जिले में सरकार के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 8 हाइवा, 5 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली जब्त की गई हैं।

less than 1 minute read
ret

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सरकार के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पिछले दो दिनों में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 8 हाइवा, 5 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली जब्त की गई हैं।

CG News: तस्करी पर छापा

CG News: जिला खनिज अधिकारी केके बंजारे ने बताया, देर रात और सुबह खनिज विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। जांच के दौरान कसडोल तहसील के चिंचपोल गांव में महानदी क्षेत्र से अवैध उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रॉलियों को पकड़ा गया। इसके साथ ही बल्दाकछार, तुरमा, कटगी, सरखोर, चिचपोल और रायपुर जिले से जुड़े करमंडी, खिखली, एकुटेला जैसे स्थानों पर 8 हाइवा और 5 ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी वाहनों को नजदीकी थाने में रखवाया गया है।

कार्रवाई एमएमडीआर एक्ट के तहत की गई है। जुर्माने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने अधिकारियों को अवैध रेत के कारोबार पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रेत के भंडारण, अनुमतियों और रॉयल्टी पर्चियों की जांच के भी आदेश दिए हैं।

Updated on:
18 Oct 2024 01:04 pm
Published on:
18 Oct 2024 01:03 pm
Also Read
View All
Suspicious Deaths: छत्तीसगढ़ में 8 मौतों का मामला गरमाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर, 6 शव को देर रात दफनाया

छत्तीसगढ़ में महिला कमांडो दल ने संभाली जंगल की कमान! वन संरक्षण में रचा नया इतिहास, अब पर्यटन को मिलेंगे नए पंख

बीमारी या साजिश? 6 कब्रें और खुलीं, अब फॉरेंसिक रिपोर्ट बताएगी कसडोल में हुए मौतों का सच, आखिर कौन है इसके पीछे?

छत्तीसगढ़ के कसडोल में सिलसिलेवार हुई 8 मौतें बलि तो नहीं? कब्र से निकाली लाश, अब सच से उठेगा पर्दा

Treasury System Change: अब बलौदाबाजार के चक्कर लगाएंगे स्टांप वेंडर, भाटापारा ट्रेजरी व्यवस्था में बड़ा बदलाव, बढ़ेंगी मुश्किलें