जानकारी के मुताबिक, रावन स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में भुनेश्वर यादव धर्मकांटा में कार्यरत था। काम के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और मामले को जांच में लिया। भुनेश्वर यादव की उम्र 57 वर्ष बताई गई है। वह ग्राम चरौदा, थाना पलारी क्षेत्र का निवासी था। संयंत्र में काम करते समय अचानक हुई इस घटना के बाद उसकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।