बलोदा बाज़ार

CG News: जेल भेजने की धमकी देकर ग्रामीणों से वसूली, सरपंच पर लगा आरोप

सरपंच ने ग्रामीणों को बताया कि उनके खिलाफ पुलिस से मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज है। सरपंच ने कहा कि जेल जाने से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 20-20 हजार रुपए देने होंगे।
less than 1 minute read
CG News: जेल भेजने की धमकी देकर ग्रामीणों से वसूली, सरपंच पर लगा आरोप
ग्रामीणों से अवैध वसूली और धमकाने वाला सरपंच (Photo Patrika)

CG News: कसडोल क्षेत्र के ग्राम मडकड़ा में सरपंच लखनलाल यादव पर ग्रामीणों से अवैध वसूली और धमकाने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में 47 वर्षीय किसान बुधराम केंवट ने थाने में लिखित आवेदन देकर सरपंच पर 22 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।

क्या है मामला: बुधराम ने बताया कि 5 सितंबर को सरपंच ने फोन कर अपने घर बुलाया और कहा कि कसडोल थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। अगले दिन सरपंच, कोटवार और कुछ ग्रामीण सरपंच की कार से थाना पहुंचे। यहां सरपंच ने ग्रामीणों को बताया कि उनके खिलाफ पुलिस से मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज है। सरपंच ने कहा कि जेल जाने से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 20-20 हजार रुपए देने होंगे।

हकीकत क्या निकली

गांव के अन्य लोगों ने थाने में जानकारी ली तो पता चला कि उनके नाम पर कोई केस दर्ज ही नहीं है। इसके बाद ग्रामीणों को समझ आया कि सरपंच ने झूठा डर दिखाकर उनसे ठगी की है।

पुलिस की कार्रवाई

किसान बुधराम केंवट की शिकायत पर थाना कसडोल पुलिस ने सरपंच लखनलाल यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और रुपए मांगे

ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन बाद सरपंच ने बाकी बचे लोगों से भी पैसे की मांग की और धमकी दी कि पैसा नहीं दोगे तो जिंदगीभर जेल में रहना पड़ेगा। डर और दबाव में आकर ग्रामीणों ने मिलकर सरपंच को 22 हजार रुपये दिए।

बुधराम : 3000 रु

तोरण यादव : 5000रु

हेमंत केवट : 3000रु

कुनाल केवट : 3000रु

रथराम यादव : 5000रु

घसिया यादव : 3000रु

Updated on:
24 Sept 2025 11:16 am
Published on:
24 Sept 2025 11:15 am
Also Read
View All