
अग्निवीर बनने का शानदार अवसर! 13 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 1 अप्रैल अंतिम तिथि...(photo-patrika)
Agniveer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। भारतीय थल सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार अग्निवीर भर्ती विभिन्न श्रेणियों में की जाएगी। इनमें अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा की तिथि और अन्य विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं अधिसूचना Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार ने भी युवाओं से समयसीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 07727-299443 तथा व्हाट्सएप नंबर 9009962186 और 9827168832 पर संपर्क किया जा सकता है।
Published on:
17 Feb 2026 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
