बलोदा बाज़ार

CG News: न्यूड वीडियो वायरल करने की दी धमकी.. फिर ठगे 6 लाख रुपए, बिहार से पकड़ाया आरोपी

CG News: बलौदा बाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
less than 1 minute read
CG News: न्यूड वीडियो वायरल करने की दी धमकी.. फिर ठगे 6 लाख रुपए, बिहार से पकड़ाया आरोपी

वॉट्सऐप कॉल कर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों वसूलने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने म्यूल खातों के जरिए ठगी की रकम निकाली थी। पुलिस ने आरोपी को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया है।

CG News: अनजान लड़की का वॉट्सऐप पर आया कॉल

मामला 16 जनवरी 2025 का है। प्रार्थी ने बताया कि रात 9 बजे एक अनजान लड़की का वॉट्सऐप कॉल आया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसने उसके साथ अश्लील हरकत की है। उसका वीडियो बना लिया है। धमकी दी गई कि पैसे न दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इसके बाद दो अन्य लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर प्रार्थी से पैसे की मांग करने लगे।

ऑनलाइन बैंक खाता खोलने का काम

CG News: डर के मारे प्रार्थी ने कुल 6.83 लाख आरोपियों को दे दिए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि रकम को विभिन्न बैंकों के म्यूल खातों में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने आरोपी अजय मंडल को बिहार से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि अजय मंडल और शशि कुमार उर्फ आर्यन ऑनलाइन बैंक खाता खोलने का काम करते थे। इन्हीं खातों का इस्तेमाल ठगी के लिए करते थे। आरोपियों ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए लोगों को धमकाया और पैसे वसूले। अजय की उम्र 24 साल है। पुलिस अब रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में है।

Updated on:
06 Mar 2025 01:03 pm
Published on:
06 Mar 2025 01:02 pm