CG News: रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पचरा में पटवारी पर 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। ग्रामीण से पट्टे की भूमि का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। ग्रामीण ने 30 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन जब रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं हुआ, तो वह परेशान होकर मामले की शिकायत कोटा एसडीएम से की है। इस बीच पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।