
बलौदा बाजार. करही चौंकी थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम लच्छनपुर में रहने वाली युवती के साथ पड़ोसी युवक ने घर में सूनेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर उपजेल भेज दिया।
सिटी कोतवाली मिली जानकारी के अनुसार घटना पीडि़ता अपने पिता के साथ रहती थी। आरोपी कुछ दिनों से पीडि़ता के मकान के आसपास मंडरा रहा था। घटना में 8 नवंबर को सुबह 8 बजे लड़की के पिता जब कृषि कार्य करने के लिए घर से निकले तब आरोपी ने लड़की को घर में अकेला पाकर सूने मकान में घुस गया। जिसके बाद 20 वर्षीय युवती को जबरदस्ती अंदर कमरे में ले जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद जब लड़की के पिता कृषि कार्य कर अपने घर वापस आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। लड़की के पिता ने दरवाजा खटखटाने जिसके बाद कमरे के अंदर से आरोपी भागते हुए भाग निकला। कमरे के अंदर जाकर अपनी पिता ने अपनी बेटी की हालत देख उससे पूछताछ की। जिसके बाद उसने दुष्कर्म होने की बात कही।
घटना के बाद पीडि़ता ने पिता के साथ पुलिस चौकी करही बाजार पहुंचकर गांव के ही युवक बसंत कुमार मिरी (32) पिता सुशील कुमार मिरी ग्राम लच्छनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ करही बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने धारा 342, 451, 506, 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे तत्काल हिरासत में लिया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक रिमांड में उपजेल दाखिल कर दिया गया।