इटारसी। खेड़ा स्थित बाबा रामदेव सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों पर अपराध दर्ज करने के लिए बैंक मैनेजर द्वारा आवेदन दिया गया है। इंडस्ट्रीज संचालक ने कुर्की के पहले ही बैंक की अनुमति के बगैर ही मशीनरी प्लांट से निकाल ली था। बाबा रामदेव सॉल्वेक्स इंडस्ट्रीज के भवन और जमीन को बैंक ने 9 अक्टूबर को कुर्क कर लिया है। लोन अदा नहीं करने के कारण फर्म संचालकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी। छठवीं लाइन स्थित रीतेश और इंद्रकुमार अग्रवाल की खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बाबा रामदेव साल्वेट प्राइवेट लिमिटेड है।
ढाई करोड़ का था लोन
कार्पोरेशन बैंक से वर्ष 2013 में 40 लाख रुपए लिया जो बढ़कर ब्याज सहित 2 करोड़ 56 लाख रुपए हो गया था। बैंक प्रबंधक के अनुसार बैंक में मशीनरी को बंधक बनाकर लोन लिया था। जब कुर्की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई उसी दौरान संचालकों उद्योग के अंदर से मशीनरी गायब कर दी।
बैंक के पास बंधक रखी गई मशीनरी बिना बैंक की जानकारी के संचालकों द्वारा हटा ली थी। बिना अनुमति मशीनरी हटाने के कारण थाने में अपराध दर्ज करने का आवेदन दिया है।
गोविंद डेहरिया, प्रबंधक कार्पोरेशन बैंक, इटारसी