बलोदा बाज़ार

कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार….हुआ हादसे का शिकार

Baloda Bazar Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह सामने से आ रही सर्विस वाहन से टकरा गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 5:20 PM IST
Congress car accident in Balodabazar, wife dead
भीषण सड़क हादसा

CG Breaking News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह सामने से आ रही सर्विस वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने (Road Accident) इसकी जानकारी पुलिस को दी। यह पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा कि यह भीषण सड़क हादसा बिलासपुर - रायपुर नेशनल हाइवे के बनसाकरा के पास हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही सर्विस वाहन से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। यह (Road Accident) सब देख लोगों में चीख-पुकार मच गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है।

वहीं मृतक महिला का नाम सोनी कृष्णा यदु है। वह भाटापारा मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी थी। फिलहाल इस (Balodabazar Road Acciodent) हादसे को लेकर पुलिस आगे की जांच-पड़ताल करने में जुट गई हैं।

Published on: