बलोदा बाज़ार

CG News: आग की लपटों के बीच मानवता की जीत, आरक्षक ने आग में कूदकर 3 साल की बच्ची की बचाई जान

Baloda bazar News: पलारी क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया जब ग्राम कुकदा से सूचना मिली कि खेतों के रास्ते भीषण आग तेजी से फैल रही है। सूचना मिलते ही पलारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

less than 1 minute read
आरक्षक ने आग में कूदकर बच्ची की जान बचाई (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: पलारी क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया जब ग्राम कुकदा से सूचना मिली कि खेतों के रास्ते भीषण आग तेजी से फैल रही है। सूचना मिलते ही पलारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटें खेतों को चीरते हुए पलारी की ओर बढऩे लगीं। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हालात की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर बोर के पानी और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। धुएं और लपटों के बीच पुलिस स्टाफ ने साहस और सेवा की मिसाल पेश करते हुए आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें

Crime News: मासूम के पैर पर थूकने से भड़का विवाद, पुलिसकर्मियों के परिवार आपस में भिड़े, आरक्षक दम्पती घायल

आग में कूदे आरक्षक, बच्ची की बचाई जान

ऐसे मुश्किल हालात में आरक्षक जियान वर्मा ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना जलती झोपड़ी में प्रवेश किया और मासूम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता और बहादुरी से एक बड़ी त्रासदी टल गई। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब वर्दी कर्तव्य और मानवता के साथ खड़ी होती है, तो वह सिर्फ कानून की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि लोगों की जिंदगी भी बचाती है।

झोपड़ी में फंसी थी तीन साल की मासूम

इसी दौरान आग और तेज़ी से फैलते हुए पलारी के आउटर इलाके में स्थित ईंट भ_ा के घरों तक पहुंच गई। यहां एक झोपड़ी नुमा घर में तीन साल की मासूम बच्ची फंसी हुई थी। चारों तरफ आग और धुएं के कारण हालात बेहद खतरनाक हो गए थे।

Published on:
15 Mar 2026 04:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर