
Crime (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Crime News: बिलासपुर जिले के पुलिस लाइन में रहने वाले दो पुलिसकर्मियों के परिवारों के बीच हुआ आपसी विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। बच्चे के पैर पर थूकने जैसी घटना से शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन क्वार्टर में रहने वाले अश्वनी पटेल, जो कि पुलिस विभाग में आरक्षक हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी पटेल ने थाने में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में बताया गया कि 7 फरवरी को दोपहर करीब 12.15 बजे, पड़ोसी जलेश्वर राजपूत, जो पुलिसकर्मी हैं। उनकी पत्नी प्रीति राजपूत ने उनके बेटे रुद्र पटेल के पैर पर थूक दिया। जब इसका विरोध किया गया तो प्रीति राजपूत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पीड़िता अपने बच्चे को लेकर घर के अंदर चली गई।
घटना के करीब 10-15 मिनट बाद, जब अश्वनी पटेल के घर की घंटी बजी, तो दरवाजा खोलने पर जलेश्वर राजपूत और उसकी पत्नी प्रीति राजपूत बाहर खड़े थे। आरोप है कि बच्चे के पैर पर थूकने की बात को लेकर दोनों ने अश्वनी पटेल के साथ अश्लील गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची लक्ष्मी पटेल के साथ भी दोनों आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उनके पति अश्वनी पटेल वर्तमान में तखतपुर थाना में ड्यूटी पर पदस्थ हैं, जिस कारण वह अकेले थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराने पहुंची।
Updated on:
11 Feb 2026 08:37 am
Published on:
11 Feb 2026 08:37 am
