
तहसीलदार के बेटे की दर्दनाक मौत ( Photo - Patrika )
Road Accident: बालोद जिले के गुरुर में पदस्थ तहसीलदार हनुमंत सिंह श्याम के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बिलासपुर में जिला कोर्ट के सामने हुआ। निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग से निकल रहे ट्रक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। राजनांदगांव जिले के छुरिया का रहने वाला मृतक मणिंद्र भूषण सिंह श्याम यहां बिलासपुर में रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को मणिंद्र अपनी बाइक से घूमने निकला था। इस दौरान निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग से ट्रक ने सीध उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक मणिंद्र भूषण सिंह श्याम यहां बिलासपुर में सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। लेकिन एक हादसे में पूरे परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। बताया जा रहा है कि अचानक सामने ट्रक आने से मणिंद्र हड़बड़ा गया और उसकी बाइक और ट्रक में सीधे टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में बेटे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
Published on:
11 Feb 2026 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
