दोस्तों के साथ खेल रहा था पांच साल का मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच लिया। मासूम का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है।
बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के ग्राम दतान निवासी उत्त यदु के पांच वर्षीय पुत्र सत्यम यदु को गुरुवार कुत्तों में नोच लिया। मासूम का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है। गंभीर रूप से घायल सत्यम को परिजनों ने बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां सत्यम का ईलाज जारी है। सिविल सर्जन डॉ. एएस परिहार ने बताया कि कुत्तों के हमले से सत्यम यदु के चेहरे, मुंह के पास चोट आई है, जिसका इलाज किया जा रहा है। बच्चा पूरी तरह से खतरे से बाहर है।
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ माह से आवारा कुत्तों के आतंक ने छोटे-छोटे बच्चों के माता-पिता को चिंतित कर दिया है। आवारा कुत्तों के द्वारा आए दिन बच्चों पर हमला किए जाने की खबर से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।
ग्राम दतान निवासी उत्तम यदु का पांच वर्षी पुत्र सत्यम गुरुवार की सबह 9 बजे अपने घर के पास की गली में दोस्तों को साथ खेल रहा था। तभी ग्राम के आवारा कुत्तों का झुंड सत्यम पर टूट पड़ा। एक कुत्ते ने सत्यम के चेहरे पर अपने दांत गड़ाकर उसे नोच लिया, जिससे सत्यम की दाईं आंख और ओंठ, मुंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। कुत्तों के हमले से सत्यम की चीख सुनकर सत्यम के परिजन जैसे ही बाहर निकले उन्होंने कुत्तों द्वारा मासूम सत्यम पर हमले को देखकर तत्काल आसपास की लकड़ी से कुत्तों को भगाया और सत्यम की जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कुछ ही पल की और देरी हो जाती तो कुत्ते मासूम को और बुरी तरह नोंच डालते।
कुत्तों के आतंक से हर कोई चिंतित
ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में कुत्तों के आतंक से हर कोई चिंतित है। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बाद भी इस ओर कोई पहल नहीं की जा रही है। बीते कुछ दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के हमले एकाएक काफी तेज हो गए हैं। अब तक कई लोगों को कुत्तों ने काटा है। ग्राम दतान में सत्यम पर हुए हमले के बाद जिन-जिन घरों में छोटे बच्चे हैं उनके माता-पिता काफी चिंतित हैं। बच्चों को घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को अब परिजन स्कूल तक छोडऩे जा रहे हैं। ग्राम में आवारा कुत्तों का भय इस कदर बढ़ गया है है कि बड़े लोग भी शाम के बाद गलियों और सूनसान ईलाकों से गुजरने में कतराने लगे हैं।