18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षक बोला- अपने बीमारी से हूं परेशान अब जीना नहीं चाहता और लगा दी नदी में छलांग फिर…

एक शिक्षक अपनी बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

2 min read
Google source verification
suicide news

शिक्षक बोला - अपने बीमारी से हूं परेशान अब जीना नहीं चाहता और नदी में लगा दी छलांग

कांकेर. छत्तीसगढ़ में एक शिक्षक अपनी बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद आस पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में अभी इलाज जारी है।

यह मामला कांकेर जिले का है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग 12 बजे शहर के दूध नदी पुलिया से एक शिक्षक ने छलांग लगा दी।जानकारी के अनुसार भीरावाही मांझापारा निवासी श्रीराम पोया पिता राम सिंह पोया अपनी जिंदगी से तंग आ चुका था, जिसके चलते उसने दूध नदी पुलिया से छलांग लगा दी। इस घटना से उसका एक पैर टूट गया वहीं शरीर के अन्य हिस्सो में चोटे आई है।

READ MORE: 9th की स्टूडेंट को मोटी कहकर चिढ़ाते थे सभी क्लासमेट, जब नहीं हुआ बर्दाश्त तो...

READ MORE: अचानक रोने लगा मासूम तो पता चला गायब है बीवी, पति निकला ढूंढने तो मिली आशिक के साथ...

घटना की खबर मिलते ही सडक़ पर लोगों का हुजुम लग गया। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी केजू राम रावत व अन्य पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और किसी तरह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उक्त व्यक्ति का इलाज जारी है।

READ MORE: बीवी बोली - मुझे ले चलो ऑर्केस्टा में, पति ने किया मना तो गुस्से में उस पर छिड़क दिया मिट्टी का तेल फिर...

पत्रिका ने जब उक्त शिक्षक से मौत का कारण पुछा तो उसने बताया कि वह अपने जिंदगी से पूरी तरह से तंग आ चुका है। उसका स्वास्थ्य सहीं नहीं रहता है, जिसका इलाज भी करा रहा है, बावजूद आराम नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते उसने आत्म हत्या करने की कोशिश की। वहीं इस घटना के बाद लगभग आधे घंटे सडक़ पर वाहनो की कतार लग गई थी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियां उठानी पड़ी।