
अचानक रोने लगा मासूम तो पता चला गायब है बीवी, पति निकला ढूंढने तो मिली आशिक के साथ...
रायगढ़/रायपुर. अवैध संबंधो में आई तेजी ने पति - पत्नी के रिश्तों को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। ऐसा ही एक अवैध संबंध का मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में देखने को मिला है। शादीशुदा महिला का अवैध संबंध उसी गांव के एक लड़के से बन गए। एक दिन रात में अचानक अपने बच्चे को छोड़कर वह महिला गायब हो गई। उसका पति जब उसे ढूंढने निकला तो वो अंधेरे में उसी युवक के साथ मिली। ये नजारा देखने के बाद पति ने...
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 साल की महिला 15 सितंबर को एक नाटक कार्यक्रम देखने गई थी। इसके बाद वह रात भर अपने घर नहीं लौटी। दुसरे दिन जब वह घर आई तो दिनभर घर में सोई रही। उसी रात उसका बच्चा अचानक से रोने लगा। महिला के देवर ने जाकर देखा तो बच्चा अकेला था। महिला वहां से गायब थी। ये बात उसने महिला के पति को बताई। जिसके बाद उसका पति उसे गांव में खोजने निकला।
जब वह अपनी पत्नी को खोज रहा था तभी उसने देखा कि रात के अंधेरे में वह एक गैर मर्द के साथ आपत्ति जनक हालत में मिली। ऐसे में पति को यह समझते देर न लगी कि उसकी बीवी का उस युवक के साथ में चक्कर है। इसलिए उसने दोनों को पकडऩे के लिए दौड़ाया। इसलिए वह महिला और उसका आशिक दोनों भाग गए और रात भर घर नहीं आए।
इस घटना के बाद 17 सितंबर को भी महिला दिनभर घर नहीं लौटी। इसके बाद अचानक शाम को घर पहुंची। अपने पति के कुछ कहने से पहले ही उसने अपने और उक्त युवक के संबंध के बारे में पति को बताया। फिर पति ने उसे ऐसा नहीं करने की समझाईश दी। 18 सितंबर की सुबह महिला अपने पति से घर से जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी। लेकिन उस दिन वह घर नहीं लौटी। इस बीच उसका पति उसकी पतासाजी कर रहा था। तभी 19 सितंबर की रात उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी गांव के महुआ पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई है।
इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पति के सामने अपने राज खुल जाने से महिला को ग्लानि हुआ होगा। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।
Published on:
21 Sep 2018, 1:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.