
9th की स्टूडेंट को मोटी कहकर चिढ़ाते थे सभी क्लासमेट, जब नहीं हुआ बर्दाश्त तो
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है जिसमे एक 9वीं से एक छात्रा को उसके स्कूल के सहपाठियों मोटी कहने से इतना दुखी हो गई की उसने खुदखुशी करने की कोशिश की।
यह मामला रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार एक 9वीं की एक छात्रा स्कूल के सहपाठियों द्वारा मोटी कहने पर इस कदर दुखी हुई कि जहर सेवन कर खुदकुशी करने की कोशिश की। बताया यह भी जा रहा है कि छात्रा ने स्कूल से आने के दौरान उक्त जहर को खरीदा फिर घर आकर खाया। समय रहते परिजनों को इस बात की भनक लग गई। जिसके बाद छात्रा को इलाज के लिए मेकाहरा में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
खरसिया क्षेत्र के रहनेे वाले पीडि़त परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा ९वीं की छात्रा है। जिसे स्कूल के कुछ छात्रों द्वारा मोटी कह कर चिढ़ाया जाता है। इस बात से उनकी बेटी काफी परेशान रहती थी। परिजनों से भी इस बात को शेयर किया था। पर लाख मना करने के बावजूद जब सहपाठियों की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ तो मेरी बेटी ने जहर सेवन कर खुदकुशी की कोशिश की। हलांकि समय रहते हमें इसकी भनक मिल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्रा के जहर सेवन की उपलब्धता पर जब परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके घर में इस प्रकार का कोई पदार्थ उपलब्ध नहीं है। इससे यह प्रतीत होता है कि छात्रा ने ही उक्त जहर को बाजार से खरीदा था। पीडि़ता भी सिर हिला कर इस बात को कह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
25 Sep 2018, 1:07 PM IST
Published on:
25 Sep 2018, 1:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.